लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर मामलाः पूर्व मंत्री मंजू वर्मा गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, छठ के बाद करेंगी सरेंडर!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2018 17:44 IST

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड के मामले एवं अवैध कारतूस मामलें में फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के 5 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बिहार के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नही होने पर डीजीपी को नोटिस जारी किये जाने के बाद पुलिस सक्रीय हो गई है और मंजू वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी करने लगी है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए आज से उनके संभावित ठिकानों पर एक बार फिर पुलिस की छापेमारी चल रही है। 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए 27 नवम्बर तक कि डेडलाइन तय की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड के मामले एवं अवैध कारतूस मामलें में फरार चल रहीं पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के 5 से अधिक संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि मंत्री मंजू वर्मा नहीं मिली तो कोर्ट खुलते ही कुर्की आदेश लेकर उनके आवास पर कुर्की की जाएगी। यहां बता दें कि मामला बहुत पेचीदा होता जा रहा है। मंजू वर्मा के पति चन्द्रशेखर वर्मा और मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर दोनों ही जेल में कैद हैं। 

वैसे सूत्रों की अगर मानें तो छठ के बाद पूर्व मंत्री खुद आत्मसमर्पण करने वाली हैं। अभी सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को सख्त आदेश दिया था कि मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो डीजीपी केएस द्विवेदी को कोर्ट में हाजिर होना होगा। छठ के मद्देनजर पुलिस ने मंत्री के घर से लेकर घाट तक नजर जामाये हुए है। सादे लिबास में पुलिस उनकी टोह ले रही है। उम्मीद है कि मंगलवार को संध्या अर्घ्य के समय बिहार कहीं न कहीं से तो उनका लोकेशन मिल ही जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट इसके पहले बिहार सरकार और पुलिस के कामकाज पर नाराजगी जाहिर कर चुका है। बिहार सरकार ने इसके पहले हुई सुनवाई में कहा था कि मंजू वर्मा कहीं छिप गई हैं? इसलिए पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। अब सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की पूर्व समाज और कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दे दिया है। ऐसे में अब पुलिस मंजू वर्मा पर आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाने के लिए उनके घर की कुर्की जप्ती की तैयारी भी कर रही है। 

बिहार के पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने कहा है कि पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तत्परतापूवर्क और हरसंभव कार्रवाई कर रही है। हम अदालत में उनके खिलाफ इश्तेहार जारी के लिए अनुरोध कर चुके हैं। अभी तक हमें यह प्राप्त नहीं हुआ है। 

अवकाश के बाद अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंजू वर्मा आत्मसमर्पण नहीं करती हैं या उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम अदालत की फिर से अदालत जाएंगे। अदालत का कामकाज शुरू होते ही पुलिस सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए मंजू वर्मा के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की जब्ती का वारंट जारी करने का अनुरोध करेगी। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार