लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर-देवरिया का असर: यूपी पुलिस ने गाजीपुर के अवैध शेल्टर होम पर मारा छापा, तीन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 11, 2018 12:08 IST

पुलिस की जाँच के दौरान शेल्टर होम में केवल एक महिला और एक नाबालिग लड़की रहते हुए मिले।

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर स्थित एक शेल्टर होम में शुक्रवार (10 अगस्त) को छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि शेल्टर हौम गैर-कानूनी रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की जाँच के दौरान शेल्टर होम में केवल एक महिला और एक नाबालिग लड़की रहते हुए मिले।

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बालिका शेल्टर होम की 34 लड़कियों के साथ सालों तक बलात्कार किए जाने के मामले के सामने आने के बाद पूरे देश में शेल्टर होम में लड़कियों और लड़कों की सुरक्षा का मुद्दा छाया हुआ है।

मुजफ्फरपर के बाद बिहार के ही आरा और मधुबनी इत्यादि जिलों में भी शेल्टर होम में बच्चियों के यौन शोषण के मामले सामने आये हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी एक प्रतिबंधित एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर होम की नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराए जाने का मामला सामने आया है।

देवरिया का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी ने एक शेल्टर होम पर छापा मारा तो वहाँ रहने वाली लड़कियाँ नदारद मिलीं और संचालक ने कहा कि वो काम पर गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से जवाब तलब किया।

इसी बीच मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि सुप्रीम कोर्ट के देश के सभी  राज्यों के शेल्टर होम के सोशल ऑडिट (सामाजिक जाँच) कराने के निर्देश को यूपी और बिहार समेत नौ राज्यों ने मना कर दिया था। 

मुजफ्फपुर शेल्टर होम मामला भी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) द्वारा किए गए ऑडिट में सामने आया था। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर मामले की जाँच सीबीआई को सौंप दी है। मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से नजदीकी के आरोपों के बीच नीतीश कैबिनेट की मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से ये बात सामने आई कि मुख्य आरोपी ठाकुर मंजू वर्मा के पति से लगातार फ़ोन पर सम्पर्क में था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मंजू वर्मा के पित नियमित तौर पर मुजफ्फरपुर भी जाया करते थे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलायूपी शेल्टर होम केसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप