लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, जांच के लिए IPS अधिकारी नियुक्त करने का आदेश

By अंजली चौहान | Updated: September 25, 2023 15:15 IST

मुजफ्फरनगर बच्चे को थप्पड़ मारने का मामला: अदालत ने कहा कि राज्य बच्चे से उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद नहीं कर सकता।

Open in App

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता है। राज्य की जिम्मेदारी होती है कि वह बच्चों को शिक्षा प्रदान कराए लेकिन अगर आरोप सही हैं तो इससे राज्य की अंतरात्मा को झटका लगना चाहिए।   

मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस पंकज मिथल की बेंच ने की। न्यायाधीशों की पीठ ने घटना को ''गंभीर'' बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने कहा कि अगर किसी छात्र को केवल इस आधार पर दंडित करने की मांग की जाती है कि वह एक विशेष समुदाय से है तो कोई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं हो सकती है।

न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने उत्तर प्रदेश को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पीड़ित को एक पेशेवर परामर्शदाता द्वारा उचित परामर्श प्रदान किया जाए और उन छात्रों को भी, जिन्हें घटना में भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया था। अदालत ने कहा कि राज्य बच्चे से उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद नहीं कर सकता। 

अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया शिक्षा का अधिकार जाति, पंथ या लिंग का आधार अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता का मामला है जो 14 साल तक के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण, मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने से संबंधित है।

पीठ ने घटना को ''गंभीर'' बताते हुए राज्य सरकार से राज्य भर के स्कूलों में आरटीई अधिनियम के कार्यान्वयन पर चार सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा।

बता दें कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी दायर की गई याचिका मामले में कोर्ट ने सुनवाई की और इस याचिका में जल्द जांच की मांग की गई है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशUttar Pradesh Basic EducationUttar Pradesh Bharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह