लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: स्कूल टीचर की वायरल वीडियो को यूपी सरकार ने गंभीरता से लिया, मामले में FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: August 26, 2023 18:09 IST

राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है, और मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के परिसर में हुई घटना के संबंध में एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर की वायरल वीडियो पर सूबे की सरकार ने एक्शन लिया राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा, इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा हैवहीं राज्य के पर्यटन मंत्री ने कहा, इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल टीचर की वायरल वीडियो पर सूबे की सरकार ने एक्शन लिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार (26 अगस्त) को कहा कि सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है, और मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के परिसर में हुई घटना के संबंध में एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है।

उन्होंने एएनआई के हवाले से कहा, "हर स्थिति में, हम राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। मामले को गंभीरता से लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।" वहीं राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी कहा कि प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई है और घटना में शामिल आरोपी शिक्षिका के खिलाफ आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा, इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना गुरुवार को मंसूरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले खुब्बापुर गांव में हुई। पुलिस और शिक्षा अधिकारी दोनों शिक्षिका तृप्ता त्यागी और नेहा पब्लिक स्कूल की जांच कर रहे हैं, जिसकी वह मालिक हैं और जहां यह घटना घटी। त्यागी द्वारा ऑर्डर किए गए वीडियो में, बच्चे उनके पास आते हैं और उस लड़के को थप्पड़ मारते हैं, जो रो रहा है।

इससे पहले दिन में, स्कूल की शिक्षिका ने कहा कि वायरल वीडियो को संपादित और काटा गया है और उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में हिंदू और मुस्लिम एकता का समर्थन करते हैं। 

शिक्षक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "वायरल वीडियो को संपादित और काटा गया है, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था...हमारे यहां हिंदू और मुस्लिम एकजुट रहते हैं और हमारे यहां मुस्लिम छात्र अधिक हैं।" 

उसने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उस पर उसके साथ सख्ती बरतने का दबाव डाला क्योंकि उसने पिछले दो महीनों से अपना होमवर्क नहीं किया था। 

टॅग्स :Brajesh Pathakuttar pradeshवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल