लाइव न्यूज़ :

Waqf Act: मुजफ्फरनगर में वक्फ बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 300 लोगों के खिलाफ नोटिस; जानें अब आगे क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2025 12:18 IST

Waqf Act: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 300 से अधिक लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने और एक साल तक शांति बनाए रखने के लिए दो-दो लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने का नोटिस मिला है।

Open in App

Waqf Act:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने वाले 300 लोगों को नोटिस जारी करके उन्हें दो-दो लाख रुपये के बांड भरने के आदेश दिये हैं। शनिवार तक ऐसे लोगों की संख्या 24 थी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद पुलिस ने कुल 300 लोगों को नोटिस जारी किए हैं तथा और लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने वे नोटिस जारी किये हैं। नोटिस में संबंधित लोगों से 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने के बाद दो-दो लाख रुपये के बांड भरने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया वे वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए और 28 मार्च को यहां विभिन्न मस्जिदों में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज के दौरान अपनी बांहों पर काली पट्टी पहने हुए पाए गए थे। वक्फ (संशोधन) विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पारित किया जा चुका है।

लोकसभा में पारित होने के बाद अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया था, जिसे करीब 13 घंटे की चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को विधेयक को मंजूरी दे दी।

मुस्लिम संगठनों का कहना है कि यह विधेयक असंवैधानिक है। हालांकि सरकार का कहना है कि इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों से जुड़े कामकाज में सुधार करना, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रबंधन शुरू करना है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशमुस्लिम लॉ बोर्डभारतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप