लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: 2 मुस्लिम परिवारों के 8 लोगों की स्वामी यशवीर महाराज द्वारा कराई गई हिंदू धर्म में 'घर वापसी', जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 28, 2022 07:58 IST

इस घर वापसी पर बोलते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि कई ऐसे लोग है जो दबाव और लालच में आकर हिन्दू धर्म को छोड़ा था, अब वे ऐसे ही लोगों से संपर्क में है और इसी के तहत यह घ वापसी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरनगर जिले में दो मुस्लिम परिवारों की 'घर वापसी' की खबर सामने आई है। यह 'घर वापसी' महंत स्वामी यशवीर और स्वामी मृगेंद्र जी महाराज द्वारा कराई गई है। इसके बाद उनके नाम भी बदले गए हैं।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो मुस्लिम परिवारों के आठ सदस्यों की मंगलवार को हिन्दू धर्म में 'घर वापसी' हुई है। इन परिवारों की यह घर वापसी महंत स्वामी यशवीर जी महाराज और स्वामी मृगेंद्र जी महाराज द्वारा कराई गई है। पूरे विधि विधान के साथ गंगा जल के द्वारा इनका धर्म परिवर्तन हुआ है। यूपीतक के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के बाद दोनों मुस्लिम परिवारों ने काफी खुशी जाहिर की है और महाराज जी का धन्यवाद किया है। 

क्या है पूरा मामला

यूपीतक की रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी मिली है कि स्वामी यशवीर महाराज बहुत लंबे समय से पता था कि कुछ लोग दबाव या फिर यह कह ले की लालच में आकर हिन्दू धर्म को छोड़ा था और मुस्लिम धर्म में शामिल हुए थे। तब से स्वामी यशवीर महाराज ऐसे लोगों के संपर्क में रहते थे और वे ऐसे लोग या परिवारों की 'घर वापसी' करना चाहते थे। इसी के तहत मंगलवार को आठ सदस्यों की हिंदू धर्म में 'घर वापसी' हुई है। यह घर वापसी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा क्षेत्र में स्थित स्वामी यशवीर आश्रम परिषद के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज और स्वामी मृगेंद्र जी महाराज द्वारा हुई है। 

स्वामी यशवीर महाराज को जब यह पता चला कि वे धर्म परिवर्तन करना चाहते उन्होंने उनसे संपर्क किया और फिर अपने आश्रम पर बुलाया था। यहां पर दोनों महाराजों की मौजूदगी में उन पर गंगाजल डाला गया फिर कुछ मंत्र का उच्चारण कर उनकी 'घर वापसी' की गई। 

'घर वापसी' के मुस्लिम परिवार ने जताई खुशी और किया महाराज का धन्यवाद

यूपीतक की खबर के अनुसार, जब हवन पूजा खत्म हो गया और उनकी 'घर वापसी' हो तो वे सभी खुश दिखाई दिए और उन लोगों ने महाराज को धन्यवाद भी किया था। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम भी बदला गया है। इस लोगों के नाम ऐसे रखे गए हैं-घर वापसी के बाद अब शाइस्ता बनीं राधा, रशीदा बनीं गीता, बरखा बनीं वर्षा, अकबर बने कृष, इकरा बनीं शीतल, गुल्लू बने रितिक, एहसान बने सचिन और हारून को अरुण का नाम दिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह