लाइव न्यूज़ :

'मुसलमान अछूत नहीं हैं', अनुप्रिया पटेल ने क्यों कही ये बात, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2022 18:51 IST

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) भाजपा की विचारधारा से अलग सोच रखती है और उसे किसी भी समुदाय या धर्म से कोई परहेज नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुप्रिया पटेल ने कहा कि न जाने क्यों हर कोई उम्मीदवारों को धर्म की नजर से देख रहा हैपटेल ने कहा कि पार्टी का एकमात्र मकसद है सामाजिक न्याय के लिए मजबूती से खड़े रहना अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के हाशिए पर पड़े कमजोर वर्गों की मदद करती है

दिल्ली: अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुसलमान उनके लिए अछूत नहीं हैं। अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को कहा कि हिंदुत्व उनकी पार्टी का मुद्दा ही नहीं है और न ही वो कभी मुसलमानों को अछूत मानती हैं।

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि अपना दल सामाजिक न्याय के किसी भी पक्ष के साथ खड़े होने के लिए हमेशा तैयार रहता है। एनडीए गठबंधन की मजबूत स्तंभ कही जाने वाली अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) भाजपा की विचारधारा से अलग सोच रखती है और उसे किसी भी समुदाय या धर्म से कोई परहेज नहीं है। 

अनुप्रिया पटेल ने कहा, "लोग मुझसे हिंदुत्व और उससे जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछते हैं लेकिन मैं उन सभी मुद्दों से खुद को दूर रखती हूं और मेरी पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती है। हमारी पार्टी का एकमात्र मकसद है कि हम सामाजिक न्याय के लिए मजबूती से खड़े हैं और यही हमारी विचारधारा भी है।"

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना खासा रसूख रखने वाली अनुप्रिया पटेल ने इसके साथ यह भी कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि हाशिए पर पड़े कमजोर वर्गों के लिए काम करें। हम समाजिक समस्याओं के लिए चाहे सड़क पर या फिर संसद में, कहीं भी संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार हैं। यही हमारी पार्टी का दर्शन है और यही सिद्धांत भी है। 

इस बार के यूपी चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से पहली बार मुसलमान प्रत्याशी खड़ा करने पर अनुप्रिया पटेल ने बड़े ही साफगोई से कहा कि "मुझे नहीं पता कि हर कोई एक उम्मीदवार को धर्म की नजर से क्यों देख रहा है। वह एक होनहार शिक्षित युवा है। वो जनता के लिए संघर्ष कर सकते हैं। इसलिए हमारी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।"  

मालूम हो कि अपना दल (एस) ने इस बार रामपुर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ हैदर अली को उतारा है, जो कांग्रेस की दिग्गज नेता बेगम नूर बानो के पोते हैं।

अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि जब पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल जीवित थे, उस समय भी हमारी पार्टी से जो पहले एमएलए चुने गये थे वो प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र से हाजी मुन्ना थे।

उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष तक मुसलमान रहे हैं उसके बाद भी हमसे ये सवाल किया जा रहा है। इसलिए मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मेरी पार्टी के लिए मुसलमान न अछूत हैं, न थे और न कभी रहेंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Anupriya Patelराष्ट्रीय रक्षा अकादमीरामपुरसमाजवादी पार्टीआज़म खानAzam Khan
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला