लाइव न्यूज़ :

MP BJP: MP में मुस्लिम महिला का BJP को वोट देने पर पिटाई, माामला दर्ज

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 9, 2023 11:23 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत के पीछे लाडली बहना योजना के असर को माना जा रहा है। योजना का असर समाज के हर महिलाओं पर पड़ा है और यही वजह है कि मुस्लिम महिलाओं ने भी इस बार शिवराज सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा को वोट डाला है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के सीहोर मेंं मुस्लिम महिला के साथ देवर ने की पिटाईबीजेपी के वोट देने पर महिला के साथ की मारपीटबीजेपी सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर दिया था वोट

सीहोर में एक मुस्लिम महिला के बीजेपी में वोट देने पर घर में बवाल मच गया है। भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ उसके देवर ने जमकर मारपीट की है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत अहमदपुर थाना पुलिस में की है। पुलिस ने मुस्लिम महिला के देवर के खिलाफ धारा 294, 323, 506 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।

क्या है पूरा मामला

देवर के खिलाफ शिकायत करने वाली फरियादी समीना बी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा ने बताया है कि 4 दिसंबर सोमवार को बीजेपी की जीत पर वह और उसके बच्चे जश्न बना रहे थे इसी से खफा होकर देवर जावेद ने उसके साथ मारपीट की। देवर को इस बात पर आपत्ति थी की महिला ने बीजेपी के पक्ष में वोट कैसे दिया। इसी से नाराज देवर ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता ने देवर से भविष्य में मारपीट की संभावना बताते हुए पुलिस में अब शिकायत दर्ज कराई है। महिला समीना बी के हाथ गाल और पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है।

 कलेक्टर पहुंचकर जिला प्रशासन से देवर के खिलाफ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की। समीना का कहना है कि बीजेपी की सभी योजनाओं का लाभ उसे मिल रहा है । लाडली बहन की राशि भी मिल रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट दिया।  इस घटना के बाद महिला के समर्थन में पसमांदा मुस्लिम महासंघ आया है। मुस्लिम महासंघ ने घटना की निंदा की है। 

टॅग्स :भारतBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह