लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी पर भड़के मुस्लिम संगठन, दर्ज कराई प्राथमिकी

By भाषा | Updated: March 16, 2021 15:20 IST

Open in App

बरेली, 16 मार्च कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए उच्च्तम न्यायालय में याचिका दायर करने के मामले में उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ सोमवार को दो संगठनों - अंजुमन खुद्दामे ए रसूल तथा इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) - ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर संयुक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है । ये दोनों संगठन दरगाह आला हजरत से जुड़े हैं ।

अंजुमन खुद्दामे रसूल के सचिव शान अहमद की ओर से रिजवी के खिलाफ कोतवाली में दी गयी तहरीर में उनके बयान को इस्लाम और संविधान के खिलाफ बताया गया है । आईएमसी ने भी रिजवी के खिलाफ तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने संयुक्त रूप से प्राथमिकी दर्ज की है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि रिजवी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच रजा एक्शन कमेटी की ओर से उलेमाओं ने चेतावनी दी है कि यदि रिजवी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरेंगे । कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अफरोज रजा कादरी ने कहा कि वसीम रिजवी के पीछे फिरकापरस्त ताकतें काम कर रही हैं जिन्हें बेनकाब करने का वक्त आ गया है ।

इससे पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने के इरादे से उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल किये जाने के विरोध में रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित बड़े इमामबाड़े में व्यापक प्रदर्शन किया गया था।

शिया धर्म गुरु और ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना कल्बे जव्वाद की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का विरोध करते हुए उनके खिलाफ दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल