लाइव न्यूज़ :

गोवा में फेनी को समर्पित संग्रहालय स्थापित किया गया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:36 IST

Open in App

गोवा के काजू सेब से बने प्रसिद्ध मादक पेय फेनी को समर्पित एक संग्रहालय राज्य के कैंडोलिम-सिंकेरिम बेल्ट में स्थापित किया गया है। व्यवसायी नंदन कुडचाडकर ने शुक्रवार को कहा कि उनका 'अल्कोहल संग्रहालय', जिसके बारे में उनका दावा है कि यह गोवा में फेनी बनाने की अनूठी और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाला दुनिया का पहला संग्रहालय है, जो पांच कमरों में फैला हुआ है, जिसमें इससे जुड़ी जानकारियां और अन्य चीजें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, "इस परियोजना की कल्पना फेनी की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए की गई है, जिसे भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है। मैं प्राचीन वस्तुओं का एक उत्साही संग्रहकर्ता हूं। मैं इसे नौ साल की उम्र से ही कर रहा हूं। इस संग्रहालय में जो वस्तु संग्रह है, वह मेरा योगदान है।” कुडचाडकर ने जोर देकर कहा कि शराब संग्रहालय की स्थापना फेनी की पूरी प्रक्रिया की सराहना करने के लिए की गई है, न कि गैर-जिम्मेदार ढंग से शराब पीने को प्रोत्साहित करने के लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला