लाइव न्यूज़ :

मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनावः 47 उम्मीदवार मैदान में, मुख्य मुकाबला टीआरएस, कांग्रेस और भाजपा में, जानें कब है मतदान और मतगणना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 18, 2022 14:36 IST

Munugode bypoll assembly by-election: तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।उपचुनाव के लिए मतगणना छह नवंबर को होगी।

हैदराबादः मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में कड़ा मुकाबला होना तय है, क्योंकि नामांकन की जांच के बाद कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को पर्चा दाखिल करने के आखिरी दिन 130 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अधिकांश निर्दलीय थे। इनमें से 83 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के बाद खारिज कर दिए गए।

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने की संभावना है। भाजपा ने इस सीट से कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मैदान में उतारा है। रेड्डी अगस्त में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

रेड्डी के इस्तीफे के कारण ही उपचुनाव हो रहा है। वहीं हाल ही में अपना नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने वाले टीआरएस ने पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पलवई श्रावंती को मैदान में उतारा है। उपचुनाव के लिए मतगणना छह नवंबर को होगी।

तेलंगाना में तीन नवंबर को होने वाले मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को शनिवार को झटका लगा। पार्टी के नेता पल्ले रवि कुमार गौड़ और उनकी पत्नी कल्याणी राज्य में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गए। उपचुनाव के चलते काफी सरगर्मी है क्योंकि तीन प्रमुख दल - राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस, (राज्य में) विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस- उपचुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। 

टॅग्स :तेलंगानाBJPकांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिचुनाव आयोगउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार