लाइव न्यूज़ :

केरल में नगर निगम अध्यक्ष पर ओणम के उपहार के तौर पर पैसे बांटने का आरोप

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:30 IST

Open in App

कोच्चि में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) शासित तिरक्काकारा नगर निगम की अध्यक्ष पर विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सभी सदस्यों को ओणम के उपहार के तौर पर 10,000 रुपये दिए हैं। हालांकि अध्यक्ष ने इन आरोपों को ‘निराधार’ बताया। विपक्ष का दावा है कि अजिता थंकाप्पन ने विपक्षी सदस्यों समेत 43 पार्षदों में से प्रत्येक को अपने कक्ष में नए कपड़े देने के साथ ही सीलबंद लिफाफे में गुपचुप तरीके से पैसे बांटे। उन्होंने बताया कि 18 पार्षदों ने बाद में पैसा लौटा दिया क्योंकि उन्हें धन के स्रोत को लेकर शक था। उन्होंने हाल ही में सतर्कता विभाग में एक शिकायत भी दर्ज करायी और आरोप लगाया कि यह पैसा भ्रष्ट तरीकों से एकत्रित किया गया। विपक्षी पार्षदों द्वारा जारी एक संक्षिप्त वीडियो में उन्हें नगर निगम अध्यक्ष द्वारा उनके कक्ष में कुछ लिफाफे सौंपते हुए देखा जा सकते हैं। यह वीडियो बाद में टीवी चैनलों पर प्रसारित भी किया गया। बहरहाल, थंकाप्पन ने इन सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह यूडीएफ शासित नगर निगम के प्रशासन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की माकपा की कोशिशें हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास किसी को भी इतना पैसा बांटने का अधिकार नहीं है। मैंने केवल नए वस्त्र बांटे और सभी आरोप निराधार हैं। मैं कानूनी रूप से इन आरोपों का सामना करूंगी और सच साबित करना मेरी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल : विजयन ने कोविड-19 की चुनौती से निपटने को लेकर हुई आलोचना को किया खारिज

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल