लाइव न्यूज़ :

मुनव्वर राणा की हालत काफी नाजुक, अगले 72 घंटे बेहद अहम, पित्ताशय में पथरी के ऑपरेशन के बाद से बिगड़ी तबीयत

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 12:04 IST

सुमैया ने बताया कि शायर मुनव्वर राणा को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। बेटी सुमैया ने बताया कि गले के कैंसर से पीड़ित पिता का डायलिसिस होता रहा है। अस्पताल में डायलिसिस के लिए लाने पर उन्हें हो रही दिक्कत के मद्देनजर उनका सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में पता लगा कि पथरी की वजह से उनका पित्ताशय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी सुमैया ने मुताबिक शायर मुनव्वर राणा को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। पिछले दिनों सीटी स्कैन में पता लगा कि पथरी की वजह से उनका पित्ताशय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत संभल नहीं पा रही हैः सुमैया

लखनऊः  मशहूर शायर मुनव्वर राणा की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें लखनऊ स्थित अपोलो अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। मुनव्वर राणा  (70) की बेटी सुमैया राना ने गुरुवार को बताया कि उनके पिता का पिछले मंगलवार को अपोलो अस्पताल में पित्ताशय का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सुमैया के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा है कि पापा के लिए अगले 72 घंटे काफी मुश्किल हैं। डॉक्टर लगातार उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।

सुमैया ने बताया कि शायर मुनव्वर राणा को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। बेटी सुमैया ने बताया कि गले के कैंसर से पीड़ित पिता का डायलिसिस होता रहा है। अस्पताल में डायलिसिस के लिए लाने पर उन्हें हो रही दिक्कत के मद्देनजर उनका सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में पता लगा कि पथरी की वजह से उनका पित्ताशय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

सुमैया ने पीटीआई को बताया कि परसों उनका ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद से उनकी तबीयत संभल नहीं पा रही। गौरतलब है कि रायबरेली जिले के मूल निवासी मशहूर शायर राणा को वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 'मां' पर लिखी अपनी रचनाओं से शायर राणा ने देश-विदेश में खूब ख्याति अर्जित की। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Munavwar RanaLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज