लाइव न्यूज़ :

मुंबई की जाति सत्यापन समिति ने समीर वानखेडे को पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 10:49 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर मुंबई की जाति सत्यापन समिति ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को 14 दिसंबर को उसके सामने पेश होने को कहा है। यह जानकारी वानखेड़े की जाति को लेकर शिकायत करने वाले भीम आर्मी के नेता अशोक काम्बले ने बुधवार को दी।

काम्बले ने मुंबई जिला जाति सत्यापन समिति के समक्ष वानखेड़े के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि वानखेड़े ने दस्तावेजों में हेराफेरी की तथा सरकारी नौकरी पाने के लिए खुद को हिंदू महार (अनुसूचित जाति) समुदाय का बताया।

उन्होंने बुधवार को कहा, ‘‘हमने सभी दस्तावेज समिति के समक्ष रखे और आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया। समिति ने हमें बताया कि वानखेड़े को 14 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा जाएगा। ’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने भी आरोप लगाया था कि वानखेड़े मुस्लिम परिवार में जन्मे हैं लेकिन उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए दस्तावेजों में हेराफरी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला