लाइव न्यूज़ :

Mumbai Weather: मुंबई में अचानक बदला मौसम, ठाणे में धूल भरी आंधी से इमारत क्षतिग्रस्त; सुरक्षित निकाले गए लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 10:41 IST

Mumbai Weather: नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एहतियात के तौर पर छह आवासीय इकाइयों को खाली कराकर सील कर दिया गया है।

Open in App

Mumbai Weather: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में धूल भरी आंधी आने से अनधिकृत तौर पर बनाई गई एक ऊंची इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कुछ निवासियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुंब्रा क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाकुर पाड़ा में अनधिकृत रूप से बनाई गई सात मंजिला इमारत के दो कमरों की दीवारों में दरारें आ गईं।

तड़वी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी बचाव वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर इमारत को गिरने से बचाया। नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एहतियात के तौर पर छह आवासीय इकाइयों को खाली कराकर सील कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि आंधी के कारण शहर भर में पेड़ गिरने की पांच घटनाएं हुईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

टॅग्स :मुंबईमौसमThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'