लाइव न्यूज़ :

मुंबई: दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 12:32 IST

आपको बता दें कि ईडी ने इस साल फरवरी में धन शोधन से जुड़े एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने कासकर को तलोजा जेल से अपनी हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की तबीयत खराब हो गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर पहले से कई मामले चल रहे है जिस कारण वह तलोजा जेल में था।

मुंबई: भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कासकर को शनिवार को नवी मुंबई की तलोजा जेल से अस्पताल ले जाया गया, जहां हृदय विभाग में उसका इलाज चल रहा है। 

धन शोधन मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस साल फरवरी में धन शोधन से जुड़े एक मामले में कासकर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कासकर को तलोजा जेल से अपनी हिरासत में लिया था, जहां वह उसके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के कई मामलों के सिलसिले में बंद था। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इकबाल कासकर पर कई आरोप है और इस पर केस भी चल रहे है। 

ईडी ने मारी थी रेड 

नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी (NIA) की ओर से 1993 के मुंबई सीरियल धमाके के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम और इसके करीबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ऐसे में कुछ महीने पहले ईडी ने दाऊद इब्राहिम और उसके जानने वालों के यहां छापेमारी की थी। 

यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई थी जिसमें दाऊद के भाई इकबाल कासकर समेत कई और रिश्तेदारों और करीबियों के ठिकानों पर रेड हुआ था।  

टॅग्स :दाऊद इब्राहिममुंबईप्रवर्तन निदेशालयएनआईएबम विस्फोटजेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील