लाइव न्यूज़ :

Mumbai Times Tower Fire: कमला मिल्स में लगी आग को बुझाने की मशक्कत, 2 घंटे से अभियान जारी; दमकल विभाग के छूटे पसीने

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2024 11:29 IST

Mumbai Times Tower Fire:शुक्रवार सुबह लगी आग को बुझाने में घंटों लग गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देभीषण आग से दहले मुंबईवासीकमला मिल्स में लगी आगदो घंटों से ऊपर से चल रहा आग बुझाने का काम

Mumbai Times Tower Fire:मुंबई के व्यावसायिक भवन टाइम्स टॉवर में शुक्रवार को आग लग गई जिसे बुझाने का काम अब भी जारी है। सुबह-सुबह लगी आग को दमकल विभाग घंटों से बुझाने की कोशिश कर रहा है लेकिन आग इतनी भीषण है कि वह बुझने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स परिसर में टाइम्स टॉवर इमारत में सुबह करीब 6.30 बजे लगी आग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि व्यावसायिक इमारत में सात मंजिलें थीं। बाद में उन्होंने जानकारी अपडेट करते हुए इसे 14 मंजिला इमारत बताया। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि लेवल 2 (बड़ी) आग इमारत के पीछे की तरफ तीसरी और सातवीं मंजिलों के बीच एक इलेक्ट्रिक डक्ट तक सीमित है, जिसका अग्रभाग कांच का है।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने दरवाजों पर लगे ताले तोड़ने और आग बुझाने के लिए व्यावसायिक इमारत में प्रवेश करने के लिए "छेनी और हथौड़े" का इस्तेमाल किया। 

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि आठ दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए थे। कमला मिल्स परिसर, जहां कई बड़ी आग लग चुकी हैं, पार्कसाइड आवासीय इमारत के बगल में स्थित है।

डिविजनल फायर ऑफिसर केआर यादव ने एएनआई को बताया, "हम फायर ऑडिट के संबंध में जांच कर रहे हैं। जांच के बाद हम आपको अधिक जानकारी देंगे। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर फाइटिंग सिस्टम और स्प्रिंकलर सिस्टम चालू हैं। सब कुछ चालू है। हम हर चीज का निरीक्षण करेंगे।" 

पार्कसाइड के निवासियों ने कहा कि उनके घरों के पास आग की लपटें और धुएँ का गुबार उठते देखना एक "भयानक अनुभव" था। निवासियों के अनुसार, उनके सुरक्षा कर्मचारियों ने दमकलकर्मियों के घटनास्थल पर पहुँचने से पहले ही इमारत के अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

निवासियों में से एक ने दावा किया, "अग्निशमन दल के घटनास्थल पर पहुँचने से पहले हमारी आपातकालीन टीम ने हमारे होज पाइप का इस्तेमाल किया।"

टॅग्स :मुंबईआगअग्निकांडमहाराष्ट्रवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल