लाइव न्यूज़ :

Mumbai: बढ़ते कोविड केस को लेकर बीएमसी ने लिया बड़ा फैसला, 31 जनवरी तक 1 से 9वीं की कक्षाएं रहेंगी बंद

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2022 17:06 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं जारी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे1 से 9वीं तक की कक्षाएं चलेंगी ऑनलाइनकक्षा 10 और 12 की कक्षाएं रहेंगी जारी

मुंबई: देश में बढ़ते ओमीक्रोन के खतरे को लेकर सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को लेकर बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है।

1 से 9 तक की कक्षाओं को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला

एहतियात के तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं कक्षा 10 और 12 की कक्षाएं जारी रहेंगी। 1 से 9 तक और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के आदेश दिए गए हैं। 

मुंबई में बीते रविवार को आए कोरोना के 8 हजार से अधिक नए मामले

मुंबई में बीते रविवार को कोविड-19 के 8,063 नए मामले सामने आए थे, जो शनिवार को सामने आए 1,763 नए मामलों से बेहद ज्यादा हैं। मुंबई में अभी तक कोविड-19 के कुल 7,99,520 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से 16,377 लोगों की मौत हुई है।

राज्य सरकार ने लिया 1 से 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों में राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में 42,024 कोरोना के एक्टिव केस

राज्य में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2707 अधिक हैं और साथ ही ओमिक्रोन के 50 मामले सामने आए।  राज्य में 42024 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्टMumbai Birth Certificate Scam: 87,000 से ज़्यादा नकली दस्तावेज़ों की जांच के लिए SIT गठित

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार