लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तेज बारिश, तापमान घटकर पहुंचा 27 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश में भी मानसून का संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2019 12:03 IST

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

Open in App

गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही मानसून आने की संभावना है। मुंबई के तो कई इलाकों में तेज बरसात शुरू भी है। बरसात की वजह से वहां के कई मोहल्लों में जलभराव की खबरें भी आई हैं साथ ही हाइवे पर काफी ट्रैफिक भी बढ़ गया है।

मुंबई के कुछ इलाकों में अगले 4 घंटे के भीतर बारिश की संभावना है। मुंबई के धारावी इलाके में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बरसात के बाद वहां का तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले दो-तीन दिन में बारिश होने की सम्भावना है और यह सिलसिला अगले एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है। इससे पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान हाटा में चार सेंटीमीटर, गोरखपुर, चंद्रदीपघाट, सोरांव और सफीपुर में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। 

पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, फैजाबाद तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस अवधि में इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.80 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। 

इसके अलावा कानपुर में 41.80 डिग्री, झांसी में 41.1 डिग्री, बस्ती में 41 डिग्री, फुरसतगंज में 40.8 डिग्री और वाराणसी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक था। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब