लाइव न्यूज़ :

मुंबई के जाने-माने बिल्डर ने की आत्महत्या, 23वें फ्लोर पर घर के जिम से कूदकर दी जान

By विनीत कुमार | Updated: October 20, 2022 14:38 IST

मुंबई के जाने-माने बिल्डर पारस पोरवाल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 23वें फ्लोर पर अपने घर में बने जिम की बलकनी से कूद कर जान दी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App

मुंबई: जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर पारस पोरवाल ने गुरुवार को मुंबई में एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बाद में पुलिस को 57 वर्षीय बिल्डर के जिम में एक नोट मिला जिसमें लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है और किसी से इस घटना के लिए पूछताछ नहीं की जानी चाहिए।

पीटीआई के अनुसार अधिकारी ने बताया कि पारस पोरवाल ने मुंबई के चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास शांति कमल हाउसिंग सोसाइटी बिल्डिंग स्थित अपने आवास पर जिम की बालकनी से सुबह करीब छह बजे छलांग लगा दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार वहां से गुजरने वाले एक शख्स ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद स्थानीय थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि शव को फोरेंसिक जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि पारस पोरवाल की आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है और इस संबंध में जांच जारी है।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील