लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का कहर, विक्रोली में लैंडस्लाइल, दो की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2025 11:10 IST

Mumbai Rain: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह 3.50 बजे मुंबई के लिए सप्ताहांत के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में अपग्रेड कर दिया।

Open in App

Mumbai Rain: मुंबई के विक्रोली में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर में देर रात करीब दो बजकर 39 मिनट पर हुई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पास की एक पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर एक झोपड़ी पर गिर गए, जिससे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय निकाय द्वारा संचालित राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस और महानगर पालिका के कर्मचारियों सहित आपातकालीन मोचन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान शालू मिश्रा (19) और सुरेश मिश्रा (50) के रूप में हुई है तथा घायलों में आरती मिश्रा (45) और ऋतुराज मिश्रा (20) शामिल हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अन्य निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्रभूस्खलनबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज