लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस को मिला 26/11 जैसे आतंकी हमले का धमकी भरा मैसेज, जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2022 10:41 IST

एक पाकिस्तानी फोन नंबर से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की धमकी भरा संदेश भेजा गया था। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि भारत में 6 लोग योजना को अंजाम देंगे। फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी फोन नंबर से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की धमकी भरा संदेश भेजा गयाधमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि भारत में 6 लोग योजना को अंजाम देंगेइस मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गई हैं

मुंबई: एक पाकिस्तान स्थित फोन नंबर से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात को 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी वाला धमकी भरा संदेश भेजा गया था। धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि भारत में 6 लोग योजना को अंजाम देंगे। मामले में जांच जारी है। मुंबई पुलिस सूत्र ने यह जानकारी दी। 

CNN-News18 के अनुसार, संदेशवाहक ने कहा था कि अगर उसकी 'लोकेशन ट्रेस' की गई तो वह भारत से बाहर का पाया जाएगा। संदेशवाहक ने धमकी दी कि हमला मुंबई में होगा। उसने ट्रैफिक कंट्रोल सेल से यह भी कहा कि 'भारत में छह लोग हमले को अंजाम देंगे'। शीर्ष पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बल खतरे की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा, "हम इसकी जांच कर रहे हैं। रात से काम चल रहा है। अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है।" सूत्रों ने ये भी बताया कि पुलिस कॉल के फर्जी होने की संभावना की भी जांच कर रही है। मुंबई हमले 26 नवंबर 2008 को शुरू हुए आतंकी हमलों की एक श्रृंखला थी जिसमें एक पाकिस्तानी इस्लामी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 सदस्यों ने चार दिनों के दौरान पूरे मुंबई में 12 समन्वित शूटिंग और बमबारी हमले किए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार को खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का भी इस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "पहले रायगढ़ रिकवरी, अब पुलिस का धमकी भरा मैसेज। महाराष्ट्र में क्या हो रहा है?"

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेमुंबई पुलिसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत