लाइव न्यूज़ :

अनंत अंबानी की शादी पर बम की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी के गुजरात से जुड़े तार

By आकाश चौरसिया | Updated: July 16, 2024 13:57 IST

अनंत अंबानी की शादी में बम की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब ये खबर सामने आ रही है कि आरोपी के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले को खंगाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत और राधिका की शादी में बम की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लियाआरोपी के गुजरात के वडोदरा से जुड़े है तार वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से इंजीनियर है

Anant Ambani-Radhika Merchant: महाराष्ट्र के मुंबई में संपन्न हुई अंबानी परिवार में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर बम की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भेजने वाले गुजरात के 32 वर्षीय इंजीनियर को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि शादी समारोह में देश ही नहीं विदेश के खास मेहमान पधारे थे और शादी में खुद पीएम नरेंद्र मोदी नवविवाहित जोड़े को अपना आर्शीवाद देने पहुंचे थे। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, व्यापक चिंता पैदा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच के बाद ये गिरफ्तारी की गई। हालांकि आरोपी की पहचान संदिग्ध है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, आरोपी पर बम की धमकी पोस्ट करने का आरोप है, जिसने विशेष रूप से हाई-प्रोफाइल शादी समारोह को निशाना बनाया था।

दरअसल, एक सोशल मीडिया 'एक्स' यूजर ने मुंबई पुलिस को एक पोस्ट को लेकर जानकारी दी थी। यह पोस्ट FFSFIR नाम के एक 'एक्स' यूजर ने की थी, जिसमें कहा गया था कि मेरे मन में एक भौंडा विचार आया है कि अगर अंबानी की शादी में बम फट जाए, तो आधी दुनिया में उथल-पुथल मच जाएगी। खरबों रुपयों स्वाहा हो जाएंगे।

इस पोस्ट के संज्ञान में आने के बाद मुंबई पुलिस ने वैवाहिक स्थल पर आसपास के इलाकों में सुरक्षा और बढ़ा दी थी। पुलिस चौकियों और पोस्ट पर अधिकारियों की तैनाती बढ़ा दी गई और सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। हालांकि, बम की ये धमकी हॉक्स लग रही थी लेकिन फिर भी पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाए।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईमुकेश अंबानीअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'