लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिंदे कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए 100 करोड़ की मांग, भाजपा के तीन विधायकों से ठगी की कोशिश, चार गिरफ्तार

By शिवेंद्र राय | Updated: July 20, 2022 11:11 IST

महाराष्ट्र पुलिस ने भाजपा विधायक के साथ 100 करोड़ की ठगी करने की कोशिश को असफल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा विधायक ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के दौंड से भाजपा विधायक के साथ ठगी की कोशिश100 करोड़ की ठगी करने की कोशिश को पुलिस ने असफल कियापुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है

मुंबई: मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने महाराष्ट्र के दौंड से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल कुल से 100 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रियाज शेख (41), योगेश कुलकर्णी (57), सागर संगवाई (37) और जफर अहमद राशिद अहमद उस्मानी (53) के रूप में हुई है।  ये लोग विधायक को महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री बनाने का ऑफर लेकर आए थे।

पुलिस ने कहा कि रियाज शेख ने 12 जुलाई को विधायक राहुल कुल से संपर्क किया था लेकिन जब कुल ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह शनिवार को विधायक के निजी सहायक (पीए) के पास पहुंचा। एक अधिकारी ने कहा, "उसने कथित तौर पर पीए को बताया कि वह दिल्ली से विधायक से मिलने आया है। अगले दिन पीए ने विधायक राहुल कुल के साथ बात की और रियाज शेख को नरीमन पॉइंट पर मिलने के लिए बुलाया।"

पुलिस ने कहा कि बैठक के दौरान राहुल कुल ने एक पोर्टफोलियो के लिए सौदेबाजी की और इसके लिए 90 करोड़ रुपये देने को तैयार थे। “शेख ने तय राशि का 20 प्रतिशत, 18 करोड़ रुपये, एडवांस मांगा। विधायक राहुल कुल ने उसे ट्राइडेंट होटल में बुलाया और उसे एडवांस लेने के लिए कहा। साथ ही विधायक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।"

जैसे ही रियाज शेख सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे होटल पहुंचा उसे हिरासत में ले लिया गया। राहुल कुल, उनके पीए और एक अन्य भाजपा विधायक जयकुमार गोरे इस दौरान होटल में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस वहां सिविल कपड़ों में मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान रियाज शेख ने कुलकर्णी और सांगवई की भूमिकाओं का खुलासा किया। योगेश कुलकर्णी और सागर संगवाई को भी सोमवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई पुलिसCrime BranchBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी