लाइव न्यूज़ :

बीएमसी मुख्यालय में सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय सील, शिवसेना गुटों के बीच कल हुई थी तीखी नोकझोंक

By भाषा | Updated: December 29, 2022 13:20 IST

Open in App

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) प्रशासन ने शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच तीखी नोंकझोक के बाद यहां बीएमसी मुख्यालय स्थित सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों को सील कर दिया है। बीएमसी के प्रशासक एवं नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि नागरिक निकाय ने बुधवार को निकाय के मुख्यालय में हुई घटना के बाद मुंबई पुलिस के निर्देश पर यह कदम उठाया।

इस मुख्यालय में विरासत भवन के भूतल पर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालय हैं। शिवसेना के उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच बुधवार शाम दक्षिण मुंबई में बीएमसी मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप करने तक परिसर में एक घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही।

शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबांची शिवसेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने कहा कि निकाय प्रशासन ने मुख्यालय में शिवसेना, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यालयों को सील कर दिया है। एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा कि जब वे गुरुवार सुबह कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने बीएमसी मुख्यालय के भूतल पर स्थित अपने पार्टी कार्यालय को सील पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां सुबह पहुंचने से पहले ही हमारे पार्टी कार्यालय को सील कर दिया गया था। शिवसेना कार्यालय में हंगामे के बाद प्रशासन ने कल शाम सभी दलों के कार्यालयों को सील कर दिया।’’ चहल ने कहा, ‘‘पुलिस के निर्देशानुसार कदम उठाया गया है।’’

उत्तर मध्य मुंबई के सांसद राहुल शेवाले, स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जाधव और शिंदे के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना से संबंधित पूर्व पार्षद शीतल म्हात्रे बुधवार शाम लगभग पांच बजे पार्टी कार्यालय में दाखिल हुईं। सूत्रों ने बताया कि आशीष चेंबूरकर और सचिन पडवाल समेत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पूर्व पार्षदों ने उनकी मौजूदगी पर आपत्ति जताई, जिसके कारण उनमें तीखी नोकझोंक हुई।

उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही और पुलिस के आने से पहले दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और इसके बाद सभी को कार्यालय से हटा दिया गया। दोनों गुटों ने कुछ खबरों के विपरीत दावा किया कि किसी भी पक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय पर दावा करने का कोई प्रयास नहीं किया गया था।

टॅग्स :Brihanmumbai Municipal Corporationशिव सेनाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेEknath Shinde
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल