लाइव न्यूज़ :

12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे अजित दादा?, जयंत पाटिल ने कहा-अतीत को भुलाकर चाचा के साथ फिर से?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 16:03 IST

शरद पवार द्वारा 1999 में स्थापित राकांपा जुलाई 2023 में अजित पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के बाद दो धड़ों में बंट गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देवह (अजित पवार) कई बार मेरे घर आए और रात के खाने के दौरान हमने बातचीत की।अतीत को भुलाकर अपने चाचा के साथ फिर से एकजुट होना चाहते हैं।पहले दोनों धड़ों को एकजुट करने के लिए उत्सुक थे।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा के दिवंगत प्रमुख अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ फिर से एकजुट होने के लिए उत्सुक थे और पार्टी के दोनों धड़ों के विलय को संभव बनाने के लिए उन्होंने कई बैठकें की थीं। पाटिल ने ये टिप्पणियां ऐसे समय में कीं , जब राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार ने कुछ देर पहले खुलासा किया कि अजित पवार 12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनकी असामयिक मृत्यु से यह प्रक्रिया बाधित हो गई।

पाटिल ने इस्लामपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (अजित पवार) कई बार मेरे घर आए और रात के खाने के दौरान हमने बातचीत की। उन्होंने कहा था कि वह अतीत को भुलाकर अपने चाचा के साथ फिर से एकजुट होना चाहते हैं। हमने जिला परिषद चुनाव साथ लड़ने का 16 जनवरी को फैसला किया था और औपचारिक विलय की घोषणा 12 फरवरी को की जानी थी।’’

राकांपा प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई थी। ‘लियरजेट’ विमान महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को बारामती हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पाटिल ने कहा कि अजित पवार ने उन्हें बताया था कि उन्होंने विलय के प्रयासों के बारे में राकांपा नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे एवं छगन भुजबल को अवगत करा दिया था।

आश्वासन दिया था कि वे उनके द्वारा लिए जाने वाले फैसले का पालन करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या धड़ों के विलय के बाद अजित पवार महायुति सरकार में बने रहना चाहते थे, राकांपा (शप) नेता ने कहा कि इस मुद्दे के कई पहलू हैं, जिनका वह बाद में खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले दोनों धड़ों को एकजुट करने के लिए उत्सुक थे।

हमने इस पर कई बार विस्तार से चर्चा की थी।’’ शरद पवार द्वारा 1999 में स्थापित राकांपा जुलाई 2023 में अजित पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के बाद दो धड़ों में बंट गई थी। उन्हें उस समय उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर भी वह इस पद पर बने रहे। इससे पहले दिन में शरद पवार ने कहा था कि राकांपा के धड़ों को एकजुट करना अजित पवार की इच्छा थी और वे विलय को लेकर आशान्वित थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रअजित पवारशरद पवारSupriya Suleजयंत पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?