लाइव न्यूज़ :

मुंबई पब हादसे से पसरा शोक, सीएम फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 14:58 IST

मुंबई पब में हुए हासदे पर राष्ट्रपति कोविंद से लेकर पीएम मोदी कर हर किसी ने शोक जताया है।

Open in App

मुंबई के कमला मील्स इलाके में पब में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। इस भयानक हासदे पर राष्ट्रपति कोविंद से लेकर पीएम मोदी कर हर किसी ने शोक जताया है।  राष्ट्रपति ने ट्वीट करके लिखा मुंबई में आग की तकलीफ देह खबर है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है। दमकल कर्मियों और राहत अभियान में लगे लोगों के साहसी प्रयासों की सराहना करता हूं।

वहीं, पीएमओ की ओर से कहा गया 'मुंबई में आग की खबर से आहत हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं'।

मुंबई के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक जताते करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा ‘मुंबई के कमला मिल्स में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे सुनकर व्यथित हूं। घटना में कई लोगों की जान चली गई। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बीएमसी आयुक्त को इस संबंध में गहन जांच का निर्देश देता हूं।’

बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने ट्वीट करके लिखा है 'मुंबई के कमला मिल्स परिसर स्थित पब में आग लगने की घटना को लेकर मैंने मुख्यमंत्री एवं बीएमसी आयुक्त से अनुरोध किया है कि वे देखें कि ऐसे पब, हुक्का पार्लर एवं मुंबई के फार्सन मार्ट/वर्कशॉप्स में ऐसे हादसों से बचने के पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। दो सप्ताह पहले कुछ इसी तरह की घटना में फार्सन वर्कशॉप साकीनाका में आग लगने के कारण कई लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि कमला मिल्स में ऐसे कई प्रतिष्ठान अवैध हैं, इनमें से कुछ को बाद में नियमित कर दिया गया और जहां आग लगने की घटना हुई वह गैरकानूनी तरीके से बना था।’

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घायलों के लिए दिल्ली में सभी ट्रॉमा सेंटरों को तैयार रहने के निर्दश दिए हैं, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले पर संपर्क में हैं। 

सपा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन प्रतिक्रिया देते हुए कहा है 'मैं कमला मिल्स गई हूं। यह भूलभुलैया की तरह है, इसमें संकरे लेन्स हैं'।

हंसराज अहीर ने कहा है 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बीएमसी और राज्य सरकार को जांच करनी चाहिए और दोषी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।'

टॅग्स :कमला मिल्स आगमुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए