लाइव न्यूज़ :

मुंबईः सुबह छह बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल, दो घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 21:13 IST

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (3) और ध्वनि प्रदूषण नियम की 33 (आर) (3) के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।नूरानी मस्जिद से लाउडस्पीकर का उपयोग करके सुबह 5:15 बजे अजान दी गई, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध रहता है।

मुंबईः यहां सुबह छह बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किये जाने की दो घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बांद्रा पश्चिम में नूरानी मस्जिद से लाउडस्पीकर का उपयोग करके सुबह 5:15 बजे अजान दी गई, जो उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत के निर्देशों के तहत रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध रहता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 (1) (3) और ध्वनि प्रदूषण नियम की 33 (आर) (3) के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना सांताक्रूज पश्चिम में लिंकिंग रोड मस्जिद पर शुक्रवार की सुबह 5:35 बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने ध्वनि प्रदूषण से जुड़े रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध संबंधी नियम का उल्लंघन किया। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह