लाइव न्यूज़ :

मुंबई: 8-10 जून के बीच आ सकती है 'बाढ़', मौसम विभाग ने कहा 3 दिन ना निकलें घर से बाहर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 5, 2018 15:35 IST

6 जून को शुरू हुई बारिश मुंबई लगातार हो रही है। आगामी दिनों में इसके और बढ़ने की चेतावनी जारी हो चुकी है।

Open in App

मुंबई, 5 जूनः भार‌तीय मौसम विभाग ने एक मौसम एजेंसी स्काइमेट के हवाले से मुंबई में 'संभाव‌ित बाढ़' की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार 8 जून से विशेष रूप से तटीय कर्नाटक कोंकण और गोवा मुंबई में भारी बारिश और संभावित बाढ़ आ सकती है। ऐसे में स्कीमेट ने भी अपनी ओर से लोगों से घर में रहने के लिए कहा है।

स्कीमेट के सीईओ जतिन सिंह ने ट्विटर पर कहा, "6 जून को शुरू हुई बारिश मुंबई में थमने का नाम नहीं ले रही। आगामी 8 से 10 जून के बीच बारिश भयानक रूप इख्तियार कर सकती है। चेतावनी अब जारी की जानी चाहिए। बस घर के अंदर रहें।"

स्कीमेट उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि मुंबई, दहनू, ठाणे, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 6-10 जून से भारी बारिश सकती है। 10-11 जून से, सूरत, वलसाड और दक्षिण गुजरात के आसपास के जिलों में भी भारी बारिश होगी।

इससे पहले सोमवार को भी मुंबई के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं और बिजली कड़की जिससे कुछ जगहों में जलजमाव हो गया। इसके साथ ही मुंबईवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

बिहारः NDA में अंदरूनी कलह के आसार, क्या फिर शुरू हो गई है नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी में जंग!

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने एक बयान में कहा कि अंधेरी में अधिकतम 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि, दहीसर में 43, धारावी में 39, वडाला में 35 और बायकुला में 33 मिलीमीटर बारिश हुई।  बयान में कहा गया कि 39 जगहों पर पेड़ उखड़ने की खबर भी है तथा धारावी एवं दादर टीटी सर्कल पर ट्रैफिक अवरूद्ध हुआ। 

प्री मॉनसून बारिश में हुई 13 लोगों की मौत

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में शनिवार रात प्री-मॉनसून की बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के कारण अलग-अलग जगहों से 13 लोगों के मरने की खबर भी आ रही है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में शनिवार रात प्री-मॉनसून की बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं बारिश के कारण अलग-अलग जगहों से 13 लोगों के मरने की खबर है। बताया गया है कि इनमें से अधिकतर की मौत पानी में डूबने से हुई है। बोरीवली की इमैकुलेट कॉन्सेप्शन कॉलोनी के एक परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोग रत्नागिरी के एक पिकनिक बीच पर रविवार दोपहर डूब गए।

टॅग्स :मानसूनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील