लाइव न्यूज़ :

मुंबई की अदालत ने पत्रकार अर्नब के खिलाफ पुलिस अधिकारी की मानहानि याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:29 IST

Open in App

मुंबई,नौ अप्रैल मुंबई की एक अदालत ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की कवरेज के दौरान किए गए दावे को ले कर पुलिस अधिकारी की ओर से दायर मानहानि याचिका खारिज कर दी है।

पुलिस उपायुक्त अभिशेक त्रिमुखे की ओर से दाखिल याचिका को अदालत ने एक अप्रैल को खारिज कर दिया था लेकिन इस संबंध में विस्तृत आदेश बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया।

त्रिमुखे की याचिका में एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड पर भी आरोप लगाए गए थे। इसके पास रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का मालिकाना हक है।

याचिका में आरोप लगाए गए थे कि गोस्वामी और कुछ अन्य लोगों ने कुछ ट्वीट किए थे जिसमें त्रिमुखे को गलत तरीके से पेश किया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उदय पडवाड ने पाया कि त्रिमुखे की शिकायत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 199 (2) के उस प्रावधान के अनुरूप नहीं है जिस पर अदालत संज्ञान ले सके।

न्यायाधीश ने कहा कि इस संबंध में डीसीपी ने याचिका खुद ही दाखिल की है और इसे सरकारी वकील के माध्यम से दाखिल नहीं कराया गया है।

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 199 (2) का यह प्रावधान किसी लोक सेवक के सार्वजनिक कार्य के निष्पादन में कथित रूप से बाधा डालने के संबंध है जिसमें लोक अभियोजक द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने पर सत्र अदालत ऐसे अपराध का संज्ञान ले सकती है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत को मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा सकता है।

पुलिस अधिकारी ने अपनी याचिका में कहा था कि गोस्वामी ने पिछले वर्ष जून में राजपूत की मौत मामले की कवरेज के दौरान ‘‘सरासर झूठे’’, ‘‘द्वेषपूर्ण’’ और ‘‘मानहानि’’ करने वाले बयान दिए थे।

शिकायत में कहा गया है कि मानहानि करने वाले ये बयान राजपूत की मित्र एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के फोन रिकार्ड पर चर्चा के दौरान रिपब्लिक भारत में प्रसारित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस