लाइव न्यूज़ :

अनिल देशमुख प्रकरण पर कांग्रेस में खुल कर बोलने को लेकर असमंजस, जानें मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: March 23, 2021 20:40 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस विवाद को लेकर पशोपेश में है कि वह ठाकरे और पवार पर कोई दबाव बनाये।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने दावा किया कि पार्टी के पशोपेश में होने का बड़ा कारण राज्य के कांग्रेस नेताओं की राय अलग अलग है।अनिल देशमुख को लेकर जो आरोप लगाये जा रहे हैं उससे सरकार में शामिल तीनों दलों की छवि खराब हो रही है।भाजपा इस प्रकरण को हवा दे कर इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटी है।

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लेकर राज्य में घमासान पर कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता शरद पवार को फ़ैसला लेकर विवाद को निपटाने की अपनी राय से से वाकिफ़ करा दिया है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस विवाद को लेकर पशोपेश में है कि वह ठाकरे और पवार पर कोई दबाव बनाये। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी के पशोपेश में होने का बड़ा कारण राज्य के कांग्रेस नेताओं की राय अलग अलग है।

सरकार में शामिल कांग्रेस के अधिकांश मंत्री मान रहे हैं कि अनिल देशमुख को लेकर जो आरोप लगाये जा रहे हैं उससे सरकार में शामिल तीनों दलों की छवि खराब हो रही है और भाजपा इस प्रकरण को हवा दे कर इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने में जुटी है।

कांग्रेस के राज्य सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री ने टिप्पणी की कि इस मामले में तुरत फ़ैसला लेने की ज़रूरत है, इस मंत्री ने पार्टी संघटन मामलों के महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाक़ात कर राज्य के कांग्रेस नेताओं की राय से भी उनको अवगत करा दिया ताकि राहुल तक यह राय पहुँच सके। 

सरकार में शामिल कांग्रेस के कुछ मंत्रियों की राय थी की अनिल देशमुख से त्यागपत्र दिलवाया जाये अथवा उनका विभाग बदला जाये ,लेकिन राकांपा नेता शरद पवार  इसके लिये तैयार नहीं हैं ,वह लगातार देशमुख का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार पवार की दलील है कि भाजपा के दवाब में कोई कार्यवाही करना बड़ी गलती होगी।

चूँकि राहुल गाँधी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं अतः उनकी गैर मौजूदगी में कांग्रेस कोई बड़ा वयान देने से बच रही ,बाबजूद इसके कांग्रेस मानती है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे भाजपा का षड्यंत्र है। पार्टी की इस सोच का खुलासा संसद में पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पहले ही कर चुके हैं। इधर शिवसेना और राकांपा मिल कर मंथन कर रहे हैं कि भाजपा के षड्यंत्र को कैसे विफ़ल किया जाये।  

टॅग्स :अनिल देशमुखउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमुंबईकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल