लाइव न्यूज़ :

मुंबई: व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोग घायल, चार को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: August 4, 2019 00:52 IST

आग बुझाने में रोबोट समेत आठ अग्निशमन जेट वाहनों और एक थर्मल इमेजिंग कैमरा को इस्तेमाल में लाया गया।

Open in App

दक्षिण मुंबई के मस्जिद इलाके में एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई और उसे बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल हो गये जबकि उस बिल्डिंग से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब पौने पांच बजे तक आग बुझायी जा सकी। मुंबई अग्निशमन सेवा के प्रमुख पी एस राहंगडाले ने बताया कि एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गयी क्योंकि अग्निशमन कर्मी और रोबोट समेत मशीनों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को आज तड़के 4.24 बजे एक कॉल आया, जिसमें बताया कि अब्दुल रहमान मार्ग पर स्थित नवरंग इमारत में आग लग गई है।’’ उन्होंने कहा कि तत्काल चार अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। करीब डेढ़ सौ अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम किया। राहंगडाले ने कहा, ‘‘आग भूतल पर शुरू हुई, जिसकी चपेट में तल पर रखे कुछ सामान और बिजली के तार आ गए।

आग के कारण पूरी इमारत में घना धुआं भर गया, जिसकी वजह से बचाव अभियान के दौरान दिखाई देने में मुश्किले आईं ।’’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से एक व्यक्ति और तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर लाया। वैसे आग बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल भी हो गये।

उन्होंने कहा, ‘‘ आग बुझाने में रोबोट समेत आठ अग्निशमन जेट वाहनों और एक थर्मल इमेजिंग कैमरा को इस्तेमाल में लाया गया। ’’ राहंगडाले ने कहा, ‘‘कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई क्योंकि अग्निशनमकर्मियों और वाहनों ने आग बुझाने के इस अभियान में मिलकर काम किया। किसी की मौत होने की खबर नहीं है।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग की वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

टॅग्स :मुंबईअग्नि दुर्घटनाभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?