लाइव न्यूज़ :

मुंबई: मलाड में गिरा तीन मंजिला मकान का हिस्सा, 4 लोगों को निकाला गया, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 17:54 IST

मुंबई के मलाड इलाके में अब्दुल हमीद मार्ग पर एक चॉल का हिस्सा गिर गया, हादसे में 4 घायल लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के मलाड इलाके में एक तीन मंजिला इमारत के एक हिस्सा गिर गया। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, वहीं 4 घायल लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

मुंबई के मलाड में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया और एक तीन मंजिला इमारत के एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, वहीं 4 घायल लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी 

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। चार दमकल गा​ड़ी, एक राहत वाहन एवं एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया है और राहत अभियान चललाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चॉल का हिस्सा गिरने की यह घटना आज (गुरुवार) दोपहर बाद ढाई बजे हुई। यह चॉल मलवानी के गेट नंबर पांच पर स्थित थी। पांच से छह लोग मलबे में दब गए हैं, उनमें से चार को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है तथा उनका इलाज कराया जा रहा है।

मलाड में पहले भी हो चुका है हादसा

बता दें कि इससे पहले भी मुंबई के मलाड इलाके में बारिश के कारण इस तरह का हादसा हो चुका है। 2 जुलाई को मलाड ईस्ट के पिंपरीपाडा में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई थी और हादसे में करीब 27 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो