लाइव न्यूज़ :

टाटा, बिड़ला, मफतलाल, महिंद्रा, अडाणी, अंबानी हो.. ये मराठी भाषी नहीं, रामदास आठवले ने कहा- उद्धव और राज ठाकरे की दोस्ती नगर महापालिका चुनाव तक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2025 18:17 IST

टाटा हो, बिड़ला हो, मफतलाल हो, महिंद्रा हो, अडाणी हो, अंबानी हो.. ये मराठी भाषी नहीं हैं। 100-150 सालों से देश के कोने कोने से लोग मुंबई में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई को आर्थिक राजधानी बनाने में गैर मराठी लोगों का भी योगदान है।लोकतंत्र है और देश संविधान से चल रहा है।गुंडागर्दी करना, किसी को थप्पड़ लगाना ठीक नहीं है।

प्रयागराजः केंद्रीय न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले ने मुंबई में गैर मराठी लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में नगर महापालिका चुनावों को ध्यान में रखकर दोनों भाई (उद्धव और राज ठाकरे) एक साथ आए हैं। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “दोनों भाई इन चुनावों के लिए मराठी वोटों को अपनी ओर खींचने का प्रयत्न कर रहे हैं। मराठी मतदाता महायुति गठबंधन के साथ हैं और जो मराठी वोट, ठाकरे परिवार के साथ था, वह एकनाथ शिंदे के 40 विधायकों के साथ महायुति गठबंधन में आ चुका है।” आठवले ने कहा, “मुंबई को आर्थिक राजधानी बनाने में गैर मराठी लोगों का भी योगदान है।

चाहे वह टाटा हो, बिड़ला हो, मफतलाल हो, महिंद्रा हो, अडाणी हो, अंबानी हो.. ये मराठी भाषी नहीं हैं। 100-150 सालों से देश के कोने कोने से लोग मुंबई में आए हैं।” उन्होंने कहा, “मुंबई में मराठी भाषा नहीं बोलने पर गुंडागर्दी करना, किसी को थप्पड़ लगाना ठीक नहीं है। यहां लोकतंत्र है और देश संविधान से चल रहा है।

थप्पड़ लगाने वाले लोग संविधान के विरोध में हैं। वे बोलते हैं कि मुंबई उनकी संपत्ति है। मैं कहता हूं कि मुंबई देश की संपत्ति है।” यहां प्रयाग संगीत समिति में संविधान सम्मान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए मंत्री ने कहा, “कभी रिपब्लिकन पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूत पार्टी थी और चरण सिंह की सरकार में इस पार्टी से चार मंत्री थे।

वे चुनाव चिह्न हाथी पर चुनकर आए थे। आज हाथी हमारे पास नहीं है और यह मायावती के पास है।” उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा, “आज तक आपने बहन जी को देखा है। अभी भाई की तरफ देखिए। मैं बसपा के कार्यकर्ताओं से निवेदन करना चाहता हूं।

जो कार्यकर्ता किसी दूसरी पार्टी में जा रहे हैं, उन्हें बाबा साहेब का सपना पूरा करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होना चाहिए।” इस सम्मेलन से पूर्व विभिन्न पार्टियों और सामाजिक संगठनों से 50 लोगों के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों आरपीआई की सदस्यता ली।

टॅग्स :Ramdas Athawaleमराठा आरक्षण आंदोलनराज ठाकरेउद्धव ठाकरेबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति