लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खतरे को कम कर सकते हैं मल्टीविटामिन, ओमेगा-3, प्रोबायोटिक : अध्ययन

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल मल्टीविटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोबायोटिक और विटामिन डी सप्लीमेंट लेना कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि इनका सेवन कम से कम महिलाओं में कोविड-19 बीमारी के खतरे को कम कर सकता है।

बीएमजे न्यूट्रिशन प्रीवेंशन एंड हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, विटामिन सी, जिंक या लहसुन के सप्लीमेंट का सेवन कोविड-19 के खतरे को कम करने से नहीं जुड़ा हुआ है।

इस अध्ययन में ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज, लंदन के भी शोधकर्ता शामिल थे। शोधकर्ताओं ने कोविड-19 लक्षण अध्ययन ऐप के वयस्क उपयोक्ताओं की जानकारी का उपयोग कर यह विश्लेषण करने का प्रयास किया कि क्या लगातार सप्लीमेंट लेने वालों के संक्रमित होने का खतरा कम है या नहीं।

यह ऐप ब्रिटेन, अमेरिका और स्वीडन में मार्च 2020 में लांच हुआ था और इसमें अभी तक महामारी से जुड़ी सभी क्रमवार जानकारी उपलब्ध है।

अध्ययनकर्ताओं ने ब्रिटेन में ऐप का उपयोग करने वाले 3,72,720 लोगों से मिली जानकारी का विश्लेषण किया है। इन लोगों ने संक्रमण की पहली लहर के दौरान मई, जून और जुलाई 2020 में लगातार सप्लीमेंट लिए और विश्लेषण के दौरान इनके स्वाब की जांच रिपोर्टों को भी शामिल किया गया है।

मई से जुलाई के बीच ब्रिटेन में ऐप के 1,75,652 उपयोक्ताओं ने लगातार सप्लीमेंट लिए और 1,97,068 लोगों ने नहीं लिए। इनमें से करीब दो तिहाई (67 प्रतिशत) महिलाएं थीं और उनमें से आधी से अधिक का वजन सामान्य से ज्यादा था।

तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार, मई से जुलाई के बीच 23,521 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी और 3,49,199 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही।

अध्ययन में पता चला कि प्रोबायोटिक, ओमेगा फैटी एसिड, मल्टी विटामिन और विटामिन डी लेने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा क्रमश: 14, 12, 13 और नौ प्रतिशत तक कम हो जाता है।

विटामिन सी, जिंक और लहसुन के सप्लीमेंट लेने वालों पर ऐसा कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर