लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 27 अगस्त से खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:14 IST

Open in App

तमिलनाडु थियेटर एंड मल्टीप्लेक्स ऑनर्स एसोसिएशन ने सोमवार को कहा कि चेन्नई सहित राज्य के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर 27 अगस्त से खुल जाएंगे। सभी सिनेमाघर कोविड-19 के कारण करीब चार महीने से बंद थे। राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद सिनेमाघरों को आज से खोलने की अनुमति दे दी गयी है। सिनेमाघर मालिक इस सप्ताहांत से दर्शकों का स्वागत करने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में पहले से जारी कोविड लॉकडाउन को छह सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा शनिवार को की, लेकिन साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति भी दी। साथ ही सरकार ने सोमवार से बीच और पार्क को भी लोगों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। तमिलनाडु थियेटर एंड मल्टीप्लेक्स ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव रोहिणी’ पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘हमने पूरे राज्य में 27 अगस्त से सिनेमाघरों को खोलने की योजना बनायी है।’’ यह पूछने पर कि क्या सभी कर्मचारियों को कोविड का टीका लग गया है, उन्होंने पीटीआई/भाषा को बताया कि सभी कर्मचारियों को कम से कम टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है। पनीरसेल्वम ने कहा, ‘‘जिन्हें दूसरी खुराक लेनी है, उन्हें जल्दी ही दी जाएगी।’’ कोविड प्रोटोकॉल के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम कोविड-19 से जुड़े सरकार के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज