लाइव न्यूज़ :

पंजाब में फिर आए पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने बरसाई गोलियां, बीएसएफ अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 12:13 IST

यह पहली बार नहीं है कि जब भारत में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजा गया था। हाल ही में पंजाब के हुसैनीवाला में ही ड्रोन देखा गया था। सोमवार की रात को पंजाब के हुसैनीवाला सेक्ट्रर में कई ड्रोन मुवमेंट करते नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चले गए।हाल ही में आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन भेजे गए थे।

पंजाब में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन को देखे गए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बताया कि बीते रात पाकिस्तान की ओर से आने वाले कई ड्रोन को पंजाब के हुसैनीवाला सेक्टर में देखा गया। सेना ने कहा कि जवानों की गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चले गए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब भारत में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजा गया था। हाल ही में पंजाब के हुसैनीवाला में ही ड्रोन देखा गया था। एएनआई न्यूज एजेंसी ने बीएसएफ के सुत्रों के हवाले बताया कि सोमवार की रात को हुसैनीवाला सेक्ट्रर में कई ड्रोन मुवमेंट करते नजर आए। सेना ने ड्रोन पर गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चले गए। हालांकि इस हरकत के बाद बीएसएफ के जवान अलर्ट हैं।आपको बता दें कि अभी हाल ही में आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन भेजे गए थे। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान और जर्मनी आधारित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादी मॉड्यूल का 22 सितंबर को भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पंजाब पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें केजेडएफ आतंकवादियों में बलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह शामिल थे। इन्हे पंजाब के तरन तारन जिले के चोला साहिब गांव से गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल कर हथियारों और कम्युनिकेशन हार्डवेयर गिराये गए थे। पांच एके 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 चक्र कारतूस, चीन में निर्मित .30 बोर की चार पिस्तौल, आठ मैग्जीन और 72 चक्र कारतूस, नौ हथगोले, पांच सेटेलाइट फोन तथा उनके अन्य उपकरण, दो मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट तथा दस लाख रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किये गए थे। 

आतंकियों ने जो ड्रोन इस्तेमाल किए वह चीन थे। चीन के एक ड्रोन से करीब दस किलो तक वजन लाया गया था। कुल मिलाकर 80 किलो हथियार और गोला-बारूद लाए गए थे। आतंकी समूह पंजाब और आसपास के राज्यों में हमले की एक श्रृंखला शुरू करने की साजिश कर रहा था। 

 

टॅग्स :पंजाबपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल