लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने बजट सत्र के पहले दिन छूए मुलायम सिंह यादव के पैर, संसद भवन से सामने आया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2022 13:58 IST

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईरानी को नेताजी ने पैर छूते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो संसद भवन का है। बता दें कि आज ही संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने संसद भवन में मुलायम सिंह यादव से लिया आशीर्वादस्मृति ईरानी और नेताजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री को नेताजी के पैर छूते हुए देखा जा सकता हैवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1 फरवरी 2022 को आम बजट पेश करने वाली हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1 फरवरी 2022 को आम बजट पेश करने वाली हैं। ऐसे में भारत की जनता को इस बार बजट से काफी उम्मीद है। वहीं, संसद भवन में  राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हो गया है। इस बीच संसद भवन से सत्र के पहले दिन कुछ रोचक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें से एक वीडियो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैर छूती हुई नजर आईं। बता दें कि संसद भवन के बाहर ईरानी ने शिष्टाचार का परिचय देते हुए नेताजी के पैर छुए। 

मालूम हो, उत्तर प्रदेश के साथ गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में जहां एक ओर सभी राजनीतिक पार्टी व नेताओं के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है तो वहीं इस बार संसद भवन से बजट सत्र के पहले दिन कुछ बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रही हैं। ऐसे में मुलायम सिंह यादव के पैर छूने पर स्मृति ईरानी चर्चा का विषय बन गई हैं। यही नहीं, संसद भवन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की भी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में स्मृति ईरानी के अलावा मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।  

बताते चलें कि सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कामों और प्रयास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों और महिलाओं को और सशक्त बनाने पर मौजूदा सरकार का ध्यान है। इसके साथ ही, कोरोना से लड़ाई में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सराहना की।

टॅग्स :बजट 2022संसद बजट सत्रस्मृति ईरानीमुलायम सिंह यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज