लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की मुलाकात, कांग्रेस का तंज- 'नई सपा' में 'स' का मतलब 'संघवाद'

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2021 09:41 IST

मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, कांग्रेस ने भी समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक साथ बैठे होने की तस्वीर वायरल।कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए लिखा, 'नई सपा में 'स' का मतलब संघवाद है?' यूपी चुनाव से ठीक पहले आई यह तस्वीर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन कार्यक्रम की है।

नई दिल्ली: अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव भले ही भाजपा पर लगातार हमलावर हैं, पर सामने आई एक नई दिलचस्प तस्वीर अब चर्चा में हैं। दरअसल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक तस्वीर में सोफे पर साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को लेकर अब कांग्रेस ने तंज कसा है। यूपी कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए लिखा गया, 'नई सपा में 'स' का मतलब संघवाद है?' जाहिर है कि दोनों के साथ बैठी इस तस्वीर ने यूपी में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है और कांग्रेस अगले कई दिनों तक इस तस्वीर की चर्चा करती रहेगी।

कहां हुई भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात?

मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन के कार्यक्रम में हुई। तस्वीर में मोहन भागवत से राजस्थान के बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल हाथ मिलाते दिख रहे हैं। वहीं, पास में मुलायम सिंह यादव सपा की लाल टोपी पहने हुए बैठे दिख रहे हैं।

बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन के कार्यक्रम में देश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें पहुंचे।

वहीं, राज्य सभा के शीतकालीन सत्र से निलंबित 12 सदस्यों में से 10 सांसद भी इस आयोजन में पहुंचे जिसे लेकर खूब चर्चा हुई। राज्य सभा के चेयरमैन और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ओर से रिसेप्शन पार्टी नई दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास में आयोजित की गई थी। इस रिसेप्शन में चीफ जस्टिस एनवी रमन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवमोहन भागवतसमाजवादी पार्टीकांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवVenkaiah Naiduनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट