लाइव न्यूज़ :

Mukul Rohtagi: देश के अगले अटॉर्नी जनरल बन सकते हैं मुकुल रोहतगी, जानें कब शुरू होगा दूसरा कार्यकाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2022 10:46 IST

मुकुल रोहतगी इससे पहले 2014-2017 तक अटॉर्नी जनरल के पद पर रह चुके हैं। भारत के लिए अटॉर्नी जनरल देश का शीर्ष कानूनी अधिकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के अगले अटॉर्नी जनरल के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के कार्यभार संभालने की संभावना है।वर्त्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के उत्तराधिकारी के लिए नामों की तलाश कर रही केंद्र सरकार ने आखिरकार रोहतगी को संवैधानिक पद के लिए चुना।वेणुगोपाल ने जुलाई 2017 में बतौर 15वें अटॉर्नी जनरल रोहतगी की जगह ली थी।

नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के भारत के अगले अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है। इंडियन एक्सप्रेस ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि वर्त्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के उत्तराधिकारी के लिए नामों की तलाश कर रही केंद्र सरकार ने आखिरकार रोहतगी को संवैधानिक पद के लिए चुना। सूत्रों ने कहा कि वेणुगोपाल ने सरकार को संकेत दिया था कि वह अब कार्यालय में नहीं रहना चाहते हैं।

वेणुगोपाल ने जुलाई 2017 में बतौर 15वें अटॉर्नी जनरल रोहतगी की जगह ली थी। जब उनका तीन साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त हुआ, तो 91 वर्षीय वेणुगोपाल ने अनुरोध किया था कि उन्हें उनकी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए अपने पद से मुक्त किया जाए। हालांकि, केंद्र ने उनसे एक और कार्यकाल के लिए शीर्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया और वेणुगोपाल ने सहमति व्यक्त की, लेकिन अपने कार्यकाल को एक वर्ष तक बढ़ाने पर रोक लगा दी।

नियुक्त होने पर मुकुल रोहतगी का यह बतौर अटॉर्नी जनरल दूसरा कार्यकाल होगा। वह इससे पहले जून 2014 से जून 2017 तक अटॉर्नी जनरल रहे थे। अटॉर्नी जनरल भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार और भारत के सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इसके प्रमुख अधिवक्ता होता है। संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति होती है और वो राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यंत पद धारण करते है। 

उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के योग्य व्यक्ति होना चाहिए। इसलिए वे पांच साल के लिए एक हाई कोर्ट के न्यायाधीश या 10 साल के लिए एक हाई कोर्ट के वकील या राष्ट्रपति की राय में एक प्रतिष्ठित न्यायविद रहे होंगे। फिलहाल, 15वें और वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल हैं। उन्हें 2020 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा फिर से नियुक्त किया गया था। उन्होंने 30 जून 2017 को अपनी सेवा शुरू की। अब उनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इस लिहाज से नियुक्ति होने पर मुकुल रोहतगी 1 अक्टूबर से अटॉर्नी जनरल का पद संभाल सकते हैं। 

टॅग्स :Mukul Rohatgiसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई