लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक होंगे मुकुल गोयल, एचसी अवस्थी की जगह लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 30, 2021 22:03 IST

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स बीएसएफ के पद पर तैनात हैं।गोयल आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी की जगह लेंगे।मुकुल गोयल यूपी पुलिस के महानिदेशक मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

लखनऊः सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स बीएसएफ के पद पर तैनात हैं। गोयल आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिदेशक एच. सी. अवस्थी की जगह लेंगे।

पुलिस महानिदेशक नियुक्त होने के बाद गोयल ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था कायम रखना है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था।

उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। गोयल उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं। इनमें जालौन, मैनपुरी, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos