लाइव न्यूज़ :

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, दिल का दौरा पड़ने से मौत, अस्पताल सूत्र ने दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 13:07 IST

Mukhtar Ansari Death: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने कहा था, ''मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देजेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों का खंडन किया।

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी के पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 60 से अधिक मामलों में आरोपी मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था, बृहस्पतिवार रात तबियत खराब होने के कारण उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां देर रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशल ने कहा था, ''मेडिकल कॉलेज में दिल का दौरा पड़ने से अंसारी की मौत हो गई।’’

अस्पताल के एक वरिष्ठ सूत्र, जो शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद थे ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "मुख्तार अंसारी की मौत का कारण दिल का दौरा (मायोकार्डिअल इन्फार्क्शन) पाया गया।" उन्होंने पोस्टमार्टम के आधार पर परिवार के सदस्यों द्वारा मुख्तार अंसारी को धीमा जहर देने के आरोपों का खंडन किया।

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पांच डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जब पोस्टमार्टम किया गया तो मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस के अंदर मौजूद था । पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना हुआ।

परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में किया जाएगा। गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा ।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी