लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा, पांच लाख का जुर्माना भी लगा

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2022 15:46 IST

मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा सुनाई गई है। मामले में अंसारी पर 5 साल का जुर्माना भी लगाया गया है। इसी मामले में मुख्तार के एक सहयोगी भीम सिंह को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की और बढ़ी मुश्किलें, 10 साल की सजा सुनाई गई।26 साल पुराना मामला, मुख्तार अंसारी के साथ-साथ भीम सिंह को भी 10 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई।ईडी भी कस चुका है मुख्तार अंसारी पर शिकंजा, अंसारी अभी यूपी के बांदा जेल में बंद हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में एमपीएमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। इसी मामले में मुख्तार के एक सहयोगी भीम सिंह को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने अंसारी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

इससे पहले गुरुवार को ही मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी और भीम सिंह को दोषी करार दिया था। सजा सुनाए जाने के दौरान भीम सिंह कोर्ट में पेश हुए जबकि अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया है। इस मामले में पिछले ही दिनों 12 दिसंबर सुनवाई पूरी हुई थी और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मुख्तार अंसारी से जुड़ा ये 26 साल पुराना मामला

मुख्तार अंसारी के खिलाफ 1996 में गैंगस्टर का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि लंबे समय से मामले में ट्रायल नहीं हो सका था और ये टलता रहा।  दरअसल, मुख्तार और साथियों पर तीन अगस्त, 1991 में बनारस में पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या करने का आरोप था। इसी मामले की विवेचना के बाद 1996 में गाजीपुर की पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था।

इससे पहले सितंबर में गैंगस्टर के एक मामले में ही अंसारी को 5 साल की सजा और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। मुख्तार के खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब के विभिन्न थानों में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्तार को पंजाब से बांदा जेल में लाए जाने के बाद ईडी ने भी उनके परिवार पर शिकंजा कसा है।

ईडी ने भी कसा है मुख्तार अंसारी पर शिकंजा

धन शोधन के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की एक अदालत में पेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने पिछले साल इस मामले में 59 वर्षीय नेता से पूछताछ की थी। 

ईडी नवंबर में प्रयागराज में अपने कार्यालय में पूछताछ के बाद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार आतिफ रजा को गिरफ्तार किया गया था।  

 ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद पेश न होने पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसान अंसारी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराया था। मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों से निकला है। इसके अलावा विकास कंसट्रक्शंस नामक कंपनी के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थी जिसे अंसारी की पत्नी, आतिफ रजा समेत दो रिश्तेदार तथा अन्य लोग चला रहे थे। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार