लाइव न्यूज़ :

Nakud Seat Result 2022: मुकेश चौधरी ने धर्म सिंह सैनी को हराया, भाजपा छोड़ सपा में हुए थे शामिल

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 17:42 IST

चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी भी चुनाव हार गए हैं। बता दें कि धर्म सिंह सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी से शिकस्त मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए धर्म सिंह सैनी भी चुनाव हार गए हैं।धर्म सिंह सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी ने हराया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच सामने आ रहे रुझानों के अनुसार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए हैं। मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से मैदान में उतरे थे तो वहीं सहारनपुर की नकुड़ सीट से धर्म सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे थे। बता दें कि धर्म सिंह सैनी को भाजपा के मुकेश चौधरी से शिकस्त मिली है।

मालूम हो, चुनाव शुरू होने से कुछ समय पहले ही सैनी भाजपा का साथ छोड़ सपा में शामिल हुए थे। समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले सैनी अकेले नहीं थे। उनके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान भी सपा में शामिल हुए। हालांकि, मौर्य भी फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाह ने 30601 मतों से मात दी। मौर्य को 36346 वोट मिले और भाजपा को 66947 मिले।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई। जनादेश का सम्मान करता हूं। चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा। भाजपा को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 47 सीटें हासिल हुई थीं जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में उसने 312 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। मौर्य वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव कुशीनगर सीट से आरपीएन सिंह से हार चुके हैं। मौर्य वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार