लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल 40वें दिन भी जारी, 78 बस डिपो में सेवा बहाल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:51 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 40वें दिन भी जारी रही। वहीं राज्य के 250 डिपो में से 78 में बस परिचालन सेवा बहाल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को निगम ने कुल 16,000 वाहनों में से 1,700 बसों का परिचालन किया। हड़ताल पिछले महीने दीपावली के बाद से तेज हो गई थी।

एमएसआरटीसी के ज्यादातर कर्मचारी अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और वह निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग पर अड़े हुए हैं। कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर को हड़ताल शुरू की थी और पिछले महीने अपनी हड़ताल तेज कर दी। तब से ज्यादातर बस डिपो बंद हैं जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बस परिचालन सेवा 250 डिपो में से 78 में शुरू हो गई।’’ एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार राज्य के स्वामित्व वाले निगम ने हड़ताल के कारण अब तक 9,625 स्थायी कर्मचारियों को और 1,990 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को निलंबित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल