लाइव न्यूज़ :

MSBSHSE SSC Results 2018 Maharashtra Board: मेरिस्ट लिस्ट जारी, फिर लड़कियों ने मारी बाजी, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में 89.41% छात्र हुए पास

By धीरज पाल | Updated: June 8, 2018 13:30 IST

MSBSHSE SSC Results 2018 Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रहीं।

Open in App

महाराष्ट्र, 8 जून: महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education) कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रहीं। बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 89.41% छात्र पास हुए हैं। खबरों के मुताबिक इस बार 91.17% लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, 87.27%  लड़के पास हुए हैं। रिजल्ट घोषणा के कुछ समय के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया  जाएगा। यहां से छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं। 

यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का पूरा डिटेल्स

- इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में कुल 17.51 लाख छात्र थे। - 89.41 फीसदी छात्र पास रहें। -  इस बार 91.17% लड़कियां पास हुईं।-  87.27% लड़के पास हुए।-  काकोन में सबसे ज्यादा  96% छात्र पास हुए।-  दूसरे नंबर पर नागपूर में 85% छात्र पास हुए हैं। - मुंबई में 90.41 फीसदी रहा। - पुणे में 92.08% पासिंग फीसदी रहा। 

9 जून से ले सकेंगे मार्कशीट

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट के बाद छात्रों मार्कशीट की हार्ड कॉपी 9 जून यानी कल सा प्राप्त कर सकते हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं (MSBSHSE SSC Result 2018) के एग्जाम 1 मार्च से शुरू किया और 24 मार्च को समाप्त हो गया। तब से छात्र अपने रिजल्ट की राह तक रहे थे। जैसे ही महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घोषणा हुई वैसे ही छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस साल लगभग 17 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। साल 2017 में महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में कुल 89 फीसदी छात्र पास हुए थे और साल 2016 में 86  फीसदी छात्र पास हुए थे।  

SMS द्वारा प्राप्त करें महाराष्ट्र SSC के रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के छात्र SMS द्वारा रिजल्ट देख सकते  हैं। इसके लिए छात्र आइडिया, वोडाफोन, रिलायंस, टाटा, बीएसएनएल किसी भी मोबाइल ऑपरेटर के मैसेज बॉक्स जाकर अपना सीट नंबर दर्ज करें और  57766, 58888111 नंबर पर भेज दें। 

Maharashtra Board Result 2018 के रिजल्ट ऐसे करें चेक 

- छात्र बोर्ड की वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in को लॉग इन कर लें।- लॉग इन के बाद छात्र साइट के होम पेज पर ( SSC Result 2018) का लिंक होगा। -  महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं  के छात्र (MH SSC Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।- अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।- सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट (SSC Result 2018) पेज पर आ जाएगा।   

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्समहाएचएसएससीबोर्ड.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल