लाइव न्यूज़ :

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के लिए संसद भवन में जुटे प्रमुख नेता, हंगामेदार हो सकता है सत्र

By शिवेंद्र राय | Updated: July 17, 2022 12:03 IST

इस सत्र में सरकार 24 नए विधेयक पेश करने वाली है। डिजिटल मीडिया से जुड़े बिल पर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। मानसून सत्र के दौरान ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए मतदान भी होना है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा आमने सामने हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए राजग ने जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे18 अगस्त से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र24 नए विधेयक पेश होंगेसरकार ने सत्र शुरू होने से पहले बुलाई है सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली:  18 अगस्त से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इससे एक दिन पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है जो संसद भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अपना दल, राष्ट्रीय लोक दल और टीएमके समेत सभी प्रमुख पार्टियों के नेता पहुंच सकते हैं। इस बार संसद का मानसून सत्र बेहद अहम होने वाला है। मानसून सत्र के दौरान ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी होना है। इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण बिल भी पेश किए जाएंगे।

हंगामेदार रह सकता है सत्र

संसद के मानसून के बेहद  हंगामेदार रहने के आसार हैं। सबसे बड़ा मुद्दा सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ है। सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि अब सेना में पहले की तरह नियमित रैली भर्तियों की जगह अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत युवाओं को सिर्फ चार साल के लिए सेना में लिया जाएगा। चार साल बाद 75 प्रतिशत जवानों के सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा और केवल 25 प्रतिशत जवान नियमित सेना का हिस्सा बनेंगे। इस योजना की घोषणा के बाद देश भर में जबरदस्त विरोध हुआ था और कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। कांग्रेस और विपक्षी दल इसे संसद में भी जोर-शोर से उठाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। इस मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा होने के आासार हैं। 

पेश किए जाएंगे कई महत्वपूर्ण विधेयक

संसद के मानसून सत्र के दौरान 24 नए विधेयक पेश किए जाएंगे। इसमें सहकारिता क्षेत्र में सुधार और डिजिटल मीडिया से जुड़े अहम बिल भी शामिल हैं। डिजिटल मीडिया से जुड़े बिल पर संसद में हंगामा हो सकता है। एक तरफ जहां सरकार की कोशिश डिजिटल मीडिया को भी रेगुलेट कर उसे नियम कानूनों के दायरे में लाने की है वहीं विपक्ष इसे वैकल्पिक मीडिया पर भी नियंत्रण करने की कोशिश के रूप में देख रहा है।

टॅग्स :संसदसंसद मॉनसून सत्रBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए