लाइव न्यूज़ :

मप्र : मास्क को लेकर ऑटो रिक्शा चालक की बर्बर पिटाई, मानवाधिकार आयोग ने तलब की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:13 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), सात अप्रैल कोविड-19 से बचाव के लिए कथित तौर पर ठीक से मास्क नहीं लगाने को लेकर विवाद के बाद यहां 35 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को दो पुलिस आरक्षकों द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के वाकये ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक से दो सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट तलब की है।

आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने ऑटो रिक्शा चालक कृष्णकांत कुंजीर (35) से पुलिस कर्मियों के कथित अमानवीय बर्ताव से जुड़ी मंगलवार की घटना का, मीडिया की खबरों के आधार पर संज्ञान लिया।

घटना के वायरल हुए वीडियो में दो पुलिस आरक्षक ऑटो रिक्शा चालक को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं तथा चालक का किशोर बेटा और उसके परिवार की महिलाएं पुलिसकर्मियों से रहम की भीख मांगती नजर आ रही हैं।

इस बीच, ऑटो रिक्शा चालक कुंजीर ने संवाददाताओं से कहा कि परदेशीपुरा क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें उस वक्त बुरी तरह पीटा, जब वह एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती अपने पिता को भोजन देने जा रहे थे। कुंजीर ने कहा, "मैंने (कोविड-19 से बचाव के लिए) मास्क लगा रखा था। लेकिन यह मेरी नाक से थोड़ा नीचे था। इस बात पर दो आरक्षकों ने मुझे रोका और उनके साथ पुलिस की गाड़ी में बैठकर तुरंत थाने चलने को कहा।"

उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने पिता के बीमार होने का हवाला देते हुए कुछ देर की मोहलत मांगी, तो पुलिस आरक्षकों ने मेरे साथ गाली-गलौज की और मुझे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।"

कुंजीर ने कहा कि पिटाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनके गले में बंधे दो ताबीज पकड़ लिए जिनके धागे कसने के कारण वह दम घुटने से छटपटाए और जान बचाने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

गौरतलब है कि घटना का वीडियो वायरल होने के तत्काल बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

बहरहाल, पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी का दावा है कि कुंजीर ने मास्क नहीं पहन रखा था और दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से हुज्जत करते हुए उनकी कॉलर पकड़ी, उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, "घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह काट-छांट कर तैयार किया गया है ताकि पुलिस की छवि खराब की जा सके।"

बागरी ने कहा, "हम मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। अगर दोनों पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाए जाते हैं, तो हम उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई से भी नहीं चूकेंगे।"

मामले के तूल पकड़ने के बीच बुधवार को बड़ी तादाद में ऑटो रिक्शा चालक परदेशीपुरा पुलिस थाने पहुंचे और मांग की कि कुंजीर को पीटने की घटना की जांच प्रशासन के किसी मजिस्ट्रेट से कराई जाए।

इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिड़कर ने कहा, "पुलिस कर्मियों की बर्बर पिटाई के शिकार कुंजीर को शरीर के कई भागों पर चोट आई है। लेकिन अब तक उनकी मेडिकल जांच तक नहीं कराई गई है ताकि बाद में मामले पर लीपापोती की जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर