लाइव न्यूज़ :

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एमपी पुलिस पर निशाना साधते हुए लपेट लिया शिवराज सरकार को, बोलीं- "पुलिस को पैसा देने के लिए गरीब बेच रहे हैं बेटियां"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 20, 2022 19:11 IST

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एमपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि बतौर सांसद उनके द्वारा गोद लिए गए तीन गांवों में रहने वाले निर्धन लोगों को अपनी बेटियों को महज इसलिए बेचना पड़ रहा है क्योकि उन्हें पुलिस वालों को पैसे देने होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एमपी पुलिस की आलोचना करते हुए शिवराज सरकार को खड़ा किया कटघरे मेंउनके द्वारा गोद लिये गांव के गरीबों को बेटियां बेचनी पड़ रही हैं ताकि वो पुलिस वालों को पैसा दे सकेंएमपी कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को दुखद बताया, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा जानकारी नहीं है

भोपाल: विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली भोपाल की लोकसभा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश पुलिस की आलोचना करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिससे शिवराज सिंह चौहान सरकार की बड़ी फजीहत हो रही है।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एमपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि बतौर सांसद उनके द्वारा गोद लिए गए तीन गांवों में रहने वाले निर्धन लोगों को अपनी बेटियों को मजह इसलिए बेचना पड़ रहा है क्योकि उन्हें पुलिस वालों को पैसे देने होते हैं।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को यह सनसनीखेज आरोप भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लगाया। सांसद ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा गोद लिये गये तीन गांव के लोग अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर हैं, ताकि वे जिंदा रहने के लिए अवैध शराब बेचते हुए पकड़े न जा सकें।

इसके साथ ही प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "गांवों के लोग गरीब हैं, कोई रोजगार नहीं है उनके पास। इसलिए वो अपने घरों में कच्ची शराब बनाकर अपनी जिंदगी का गुजारा करते हैं। पुलिस अक्सर उनके घरों पर छापा मारती है और उन्हें पकड़ती है। पकड़े गये लोगों को छुड़ाने के लिए वो अपनी बेटियों को बेच देते हैं और फिर पुलिस को पैसे देकर छुटते हैं।"

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के इस आरोप पर मध्य प्रदेशकांग्रेस की प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा, "सांसद महोदया के आरोप बेहद दुखद, निंदनीय और गंभीर हैं। मध्य प्रदेश में बीते 18 सालों से शिवराज सिंह चौहान सरकार चला रहे हैं। भाजपा 'बेटी पढाओ, बेटी बचाओ' अभियान की सफलता का दावा करती है। उसके बाद भी ऐसी स्थिति राज्य की राजधानी भोपाल में है।"

वहीं प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर डैमेज कंट्रोल करते हुए सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें सांसद ठाकुर द्वारा लगाये गये आरोपों की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई वाकया है तो उन्हें मुझे बताना चाहिए था। हम विषय की जांच करवाते और समुचित कानून बनवाते।"

टॅग्स :मध्य प्रदेशBJPशिवराज सिंह चौहानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार