लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फटने से बच्चे के जबड़े में आई चोट, जाने किन कारणों से होता है फोन ब्लास्ट

By आजाद खान | Updated: December 18, 2021 09:55 IST

सतना जिला में मोबाइल फटने से ऑनलाइन क्लास कर रहे बच्चे को चोट लगी है। घटना के दौरान बच्चा घर पर अकेला था।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फटने से एक बच्चे के घायल होने का मामला सामने आया है।घटना के दौरान बच्चा घर पर अकेला ही था।स्मार्टफोन के ब्लास्ट से बच्चे के जबड़े में चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत: मध्य प्रदेश के सतना जिले में ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फट का भयानक मामला सामने आया है। रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब 15 वर्षीय छात्र अपना ऑनलाइन क्लास कर रहा था। बच्चे के परिवार वालों का कहना है कि घटना के दौरान वह घर में अकेला था और वे लोग अपने काम पर थे। ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल के अचानक फट जाने से बच्चे को चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में गुरुवार को घटी है। नागौद पुलिस थाने के निरीक्षक आरपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर के वक्त जब य घटना घटी तो बच्चे के घर पर कोई नहीं था। पुलिस का यह भी कहना है कि धमाके में इतनी आवाज हुई थी कि पास में रह रहे लोग बच्चे की चान बचाने दौड़े चले आए। घटना में घायल हुए बच्चे के जबड़े में चोटें आई हैं और उसे तुरंत सतना जिला के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस अब स्मार्टफोन ब्लास्ट होने के पीछे क्या हो सकता है कारण, इसका पता लगा रही है।

जाने किन कारणों से हो सकता है स्मार्टफोन में ब्लास्ट

स्मार्टफोन में ब्लास्ट के कई कारण हो सकते हैं। इन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, बैट्री को होने वाला नुकसान, थर्ड पार्टी (सस्ते/नकली) चार्जर, हद से अधिक चार्जिंग (ओवरनाइट चार्जिंग), प्रोसेसर पर अत्यधिक लोड पड़ना, फोन का लगातार सूर्य की रोशनी में रहना, बैट्री के पानी के संपर्क में आने जैसे कई छोटे बड़े कारण है जिससे आपका स्मार्टफोन ब्लास्ट हो सकता है।

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोबाइलmobile
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'